आदित्यपुर, अप्रैल 12 -- चांडिल। सिंहभूम कॉलेज चांडिल में 1.17 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के अनुदान से निर्मित नए दो मंजिला भवन का विधायक सविता महतो ने उद्घाटन किया। मौके पर विधायक ने कहा कि कॉलेज के विकास में जो भी सहयोग अपेक्षित है वे पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी न केवल क्षेत्र का बल्कि राष्ट्र एवं राष्ट्र के विकास में सहयोगी बनें। उन्होंने सिंहभूम कॉलेज चांडिल में ड्रेस कोड लागू होने पर खुशी जाहिर की। प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू ने कहा कि कॉलेज में जनप्रतिनिधियों के सहयोग की आवश्यकता है। कॉलेज में यूनिफॉर्म लागू कर दी गई है। कॉलेज की कार्यशैली को दुरुस्त करते हुए सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर जिला पार्षद पिंकी लायक, चारु चांद किस्कू, ...