जमशेदपुर, फरवरी 17 -- सिंहभूम केन्द्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर बुधवार को अहम बैठक करेगी। गांधी घाट पार्क में समिति की बैठक 12 बजे से होगी, जिसमें सभी सदस्यों के अलावा शहर के बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया है। समिति बैठक के बाद किसी मेयर प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की घोषणा कर सकती है। वैसे समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष शिव पूजन सिंह ने पहले भी कहा था कि किसी दलीय समर्थन वाले प्रत्याशी को अपना प्रत्याशी नहीं बनाएगी। वह ऐसे किसी योग्य प्रत्याशी को समर्थन देगी जिससे लोग निष्पक्षता की उम्मीद कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...