आदित्यपुर, मार्च 22 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर के एक होटल में शनिवार को सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (सिया) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सत्र 2026-2029 के लिए नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से संतोष सिंह को पुन: अध्यक्ष चुन लिया गया। बैठक की शुरूआत में संगठन के अध्यक्ष संतोष सिंह ने स्वागत भाषण में पुरानी टीम के योगदान की सराहना की। नव नियुक्त सदस्यों को उद्योग जगत के हितों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। महासचिव उदय सिंह ने पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि 'सिया' जल्द ही अपने अस्तित्व के 75 वर्ष पूरे करने जा रही है। जिसके उपलक्ष्य में जनवरी-2027 में 'प्लैटिनम जुबली' समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष आशीष घोष ने वित्तीय विवरण (लेखा-जोखा) प्रस्तुत किया। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.