चाईबासा, मई 22 -- चाईबासा। इनोवा और कार के आमने-सामने टक्कर में भाजपा की जिला अध्यक्ष 50 वर्षीय गीता बालमुचू गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर बाद गीता बालमुचू एक कार से झींकपानी से चाईबासा लौट रही थी। रास्ते में मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिंहपोखरिया के पास विपरीत दिशा से आ हरी इनोवा कार ने सामने से धक्का मार दिया। इससे कार का शीशा टूट कर गीता बालमुचू के सिर और चेहरा में लग गई। उसके कार में तीन लोग सवार थे ।चालक किरण पासवान और एक अन्य कार्यकर्ता को मामूली चोट लगी है। घटना स्थल से उठाकर गीता बालमुचू को सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि गीता बालमुचू को सिर और चेहरा में गंभीर रूप से चोट लगी है। उन्हें सिटी स्कैन कराने को कहा गया है। घटना का अंजाम देने के बाद इनोवा चालक वाहन लेकर भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान क...