वाराणसी, जून 30 -- सारनाथ। सिंहपुर स्थित डनडन बाबा कुटिया के पास सोमवार को एक युवक पेड़ पर चढ़ गया। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद उसे उतारा। गांव निवासी गौतम सुबह आठ बजे पेड़ पर चढ़ गया। जब वह शाम तक नहीं उतरा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसी तरह उसे नीचे उतारकर परिजनों को सौंप दिया। गौतम ने बताया कि रस्सी के सहारे पेड़ पर चढ़ गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...