वाराणसी, जुलाई 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नई दिल्ली में पीएम आवास के बाहर धरना के दौरान गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार शाम सपा कार्यकर्ताओं ने बीएचयू के सिंहद्वार पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स से सपा कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने बलपूर्वक सभी को उठवाया और हिरासत में ले लिया। मौके पर भारी फोर्स तैनात की गई है। यह भी पढ़ें- Deoria News: सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में देवरिया में सड़क पर उतरे सपाई गिरफ्तारी की प्रतिक्रिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता...