सिंभावली चीनी मिल की मालिक पर रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, जून 23 -- चीनी मिल द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान नहीं दिए जाने से किसानों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए अधिकारियों में भी अफरा तफरी का माहौल है। अब गन्ना समिति के अधिकारियों ने मिल अधिकारियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस ने तहरीर पर मिल मालकिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि गन्ना समिति सचिव राकेश पटेल ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि क्षेत्र में सिंभावली समूह की चीनी मिल स्थापित है, जिसकी पेराई क्षमता 9500 टीसीडी है। चीनी मिल द्वारा विगत वर्षों से जानबूझकर निर्धारित समयान्तर्गत गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सिंभावली शुगर मिल की ब्रजनाथपुर शुगर मिल की मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज निर्धारित समयान्तर्गत गन्ना मूल्य का भुगतान न होने के कारण चीनी मिल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.