धनबाद, अप्रैल 16 -- इसी महीने जारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संबंधी संसदीय स्थायी समिति की 408वीं रिपोर्ट में उल्लेख है कि सीएसआईआर की सिंफर सहित विभिन्न प्रयोगशालाओं में वैज्ञानिकों एवं तकनीकी कर्मियों की भारी कमी है। आधे से अधिक पद खाली हैं। सीबीआरआई रुड़की, सीआईएमएफआर धनबाद, 4पीआई बेंगलुरु, आईजीआईबी नई दिल्ली, आईआईएम जम्मू, आईआईटीआर लखनऊ, एनबीआरआई लखनऊ, एनसीएल पुणे और एनआईएससीपीआर नई दिल्ली सहित कई प्रयोगशालाएं अपने वैज्ञानिक और तकनीकी ग्रेड में 60% से अधिक रिक्तियों से जूझ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार चिंताजनक बात यह है कि इस श्रेणी में सबसे कम रिक्ति दर वाली प्रयोगशाला, आईआईपी देहरादून में भी अभी तक 25% से अधिक वैज्ञानिक और तकनीकी पद रिक्त हैं। समिति ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की है कि निदेशक स्तर के द...