धनबाद, जून 25 -- जोड़ापोखर। डिगवाडीह स्थित सिंफर परिसर में बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें वैज्ञानिकों और कर्मचारियों समेत 60 लोगों ने रक्तदान किया। एसएनएमएमसीएच ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. बीके पांडेय और सीएमओ डॉ. एके रमण की देखरेख में शिविर संपन्न हुआ। मौके पर पतंजलि योगपीठ झरिया कमेटी के अरविंद कुमार ने भी रक्तदान किया। डॉ. रमण ने रक्तदान को स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी बताया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में डॉ. अमर नाथ, डॉ. सुजन साहा, डॉ. शांति गोपाल साहू और डॉ. मुस्ताक अंसारी की सक्रिय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...