धनबाद, मई 19 -- धनबाद। बरटांड स्थित सिंफर गेट के पास कट बंद किए जाने के बाद यहां की ट्रैफिक व्यवस्था में आंशिक सुधार देखने को मिला है। पहले जहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी, वहीं अब ट्रैफिक अपेक्षाकृत सुचारू हुआ है। वाहन अब चंद्र विहार कॉलोनी के पास बनाए गए वैकल्पिक कट से होकर गुजर रहे हैं, जिससे सिंफर गेट के सामने लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, ट्रैफिक विभाग की इस पहल के साथ एक नई समस्या भी सामने आ गई है। पंडित क्लीनिक रोड और हाउसिंग कॉलोनी की ओर से आने वाले कई वाहन चालक नियमों को दरकिनार कर रॉन्ग साइड में प्रवेश कर रहे हैं। पहले सिंफर गेट के सामने कट खुला रहने के कारण लोग छोटी दूरी तय कर आसानी से सिटी सेंटर-बरवाअड्डा रोड पकड़ लेते थे, लेकिन अब लंबा घुमाव होने के कारण लोग पंडित क्लीनिक रोड से चंद्र विहार कॉलोनी...