शाहजहांपुर, दिसम्बर 3 -- क्षेत्र के गांव बबौरी निवासी 28 वर्षीय दिव्यांग आनन्द की सोमवार की रात तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि आनंद को दौरा पड़ने की बीमारी थी। परिजनों के अनुसार सोमवार की रात वह घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। देर रात अचानक उसे दौरा पड़ गया। परिजनों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर चेहरे पर पानी छिड़ककर दवा खिलाई। थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हुई और आनंद ने लघुशंका जाने की बात कही। काफी देर तक लौटने पर परिजन चिंतित हुए और आसपास तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर तालाब में आनंद का शव उतरता हुआ देखा गया। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आनन्द पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई गोविन्द, साथ ही नरेंद्र, राजकुमार, नितिन तथा माता-प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.