वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के वन जीपी वन पॉर्लर कार्यक्रम के तहत सिंधोरा गांव (पिंडरा) में जय गुरुदेव स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ब्यूटी पॉर्लर खोला। इसका उद्घाटन गुरुवार को उपायुक्त (स्वत: रोजगार) पवन कुमार सिंह ने किया। पॉर्लर संचालिका अदिति ने प्रशिक्षण लेने के बाद इसे खोला। जिला प्रबंधक अविनाश अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...