वाराणसी, जनवरी 8 -- पिंडरा। सिंधोरा थाना क्षेत्र के महंगाव ग्राम सभा के मड़ई पुरवे के समीप बगीचे के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस सूचना पर शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई। बताते हैं कि सुबह ग्रामीणों को गांव के बाहर स्थित मड़ई पुरवे में स्थित बगीचे में औंधे मुंह गिरे एक युवक का शव दिखा। इसके बाद ग्रामीणों ने सिंधोरा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुचे थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने शव को कब्जे में लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। शव के पास से पुलिस को एक बैग मिला लेकिन बैग व शव के पास से कोई ठोस कागजात न मिलने से शिनाख्त नहीं हो पाई। बगीचे में मिले शव को लेकर ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति दिखी। क्योंकि मुख्य मार्ग से 3 किमी दूर गांव के बाहर मिले शव को...