कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश सिंधी समाज की सांस्कृतिक संस्था सिन्धु भारत प्रहरी मोतीझील में पांच अप्रैल को सिन्धु सभ्यता का महाकुम्भ सिंधु महोत्सव का आयोजन करेगा। इस महोत्सव में सिन्धी संस्कृति, सिन्धी सभ्यता, सिन्धी लोकनृत्य और सिन्धी भजनों की मनमोहक छटा सम्मोहित करेगी। भगवान झूलेलाल की जयंती पर मुंबई के प्रमुख कलाकार सुर के बादशाह 'विपिन सेवानी' जनमानस को थिरकने के लिए मजबूर करेंगे। यहां स्वामी मोहनलाल और विपिन शेरवानी को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी संयोजक महेश मेघानी, मोहन राम चन्दानी, जय हेमराजानी, मनोहर शादिजा, लाल चन्द्र डुसेजा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.