नई दिल्ली, जुलाई 21 -- पाकिस्तान चाहे कितना भी छटपटा ले, सिंधु जल समझौता अब लागू नहीं होगा। भारत ने सोमवार को एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को आईना भी दिखाया है। भारतीय अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच दशकों पुराना सिंधु जल समझौता अपने मौजूदा स्वरूप में अब दोबारा लागू नहीं होगा। बता दें कि अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने इस समझौते को निलंबित कर दिया था। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाता, तब तक इस फैसले की समीक्षा का कोई सवाल ही नहीं उठता। फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया हो। सूत्रों का कहना है कि 1960 में जब इस समझौते पर दस्तखत किए गए थे, तब से लेकर अब त...