नई दिल्ली, अगस्त 14 -- भारत द्वारा वर्ष 1960 के ऐतिहासिक सिंधु जल समझौते (Indus Waters Treaty) को स्थगित रखे जाने के निर्णय को लेकर पाकिस्तान और भारत के बीच कूटनीतिक जुबानी जंग फिर तेज हो गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा जल आपूर्ति को अपनी रेड लाइन बताए जाने और सीधे जवाब देने की धमकी पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीखा प्रहार किया है। उमर अब्दुल्ला ने दोटूक कहा कि पाकिस्तान के साथ यह समझौता रद्द ही रहना चाहिए ताकि जम्मू-कश्मीर अपने प्राकृतिक संसाधनों का पूरा लाभ उठा सके। इस्लामाबाद में यादगार-ए-फतह के उद्घाटन समारोह के दौरान पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने आरोप लगाया कि भारत ने सिंधु जल समझौते को एकतरफा तरीके से स्थगित रखकर शांति का माहौल बिगाड़ा है। शरीफ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "पाकिस्तान शांति और स्...