अयोध्या, फरवरी 28 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भक्त प्रहलाद सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर ने कहा है कि देश-प्रदेश का सिंधी समाज आज भी पुरानी परंपरा के साथ होली का त्योहार मनाता है। सिंधी समाज सिंध प्रांत से चली आ रही सभी पुरानी परंपराओं से अपने सभी त्योहार मनाता है। सिंधी समाज के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश ओमी ने कहा है कि अयोध्या सिंधी समाज प्रदेश की सबसे बडे़ स्तर पर व सिंध की परम्परा से होलिका दहन करता है। इस मौके पर लगभग सौ बच्चे विशेष परिधान पहनकर सिंधी व होली के गीतों पर नृत्य कर धमाल करते हैं और पुरानी परंपरा को जीवित कर देते हैं। इसी का निमंत्रण अम्बेडकरनगर सिंधी पंचायत को देने समिति का चार सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल संरक्षक रमेश मोटवानी, अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर, महासचिव ओमप्रकाश ओमी व यूथ विंग के अध्यक्ष विक्रम आहूजा अयोध्या ...