कानपुर, मार्च 2 -- कानपुर। कानपुर महानगर सेन्ट्रल सिन्धी पंचायत ने शहर की सभी 22 सिन्धी पंचायतों के साथ सामूहिक रूप से ऐसे सभी परिवारों के परिजनों को गुलाल लगाया जिनके परिवारों में पिछले वर्ष कोई गमी हो गई थी। यह सिन्धी समाज की एक पुरातन परंपरा है। सेन्ट्रल सिन्धी पंचायत के मनोज आडवाणी ने बताया कि इसका उद्देश्य त्योहार के अवसर पर दिवंगत परिवार के परिवारीजन को यह अहसास और विश्वास दिलाना होता है कि त्योहार के अवसर पर परिजन अपने आपको अलग थलग न समझें। पूरा समाज उनके साथ है। इसका आयोजन संत कंवरराम हाल सिन्धी कालोनी शास्त्री नगर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर शहर के सिन्धी समाज के सीताराम खत्री, आनन्द राजपाल, रामदास माखीजा कांशीराम, घनश्याम छाबड़ा, मनोहर शादीजा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...