सिंधी समाज के पांच बच्चों का हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार
अयोध्या, अप्रैल 13 -- अयोध्या, संवाददाता। सिंध से चली आ रही पुरानी परम्पराओं के साथ सामूहिक रूप से पांच बच्चों को यज्ञोपवीत संस्कार जनेऊ किया गया। सभी बच्चों की बहनों नें बालो मे गुलाबी रंग की चोटी बांधकर संस्कार का शुभांरभ किया। सोमवार को रामनगर कॉलोनी स्थित संत सतराम दास दरबार में यह कार्यक्रम अमर शहीद संत कवरराम साहिब की 141वी जयंती के अवसर पर हुआ। दरबार के पीठाधीश्वर साई नितिन राम ने सभी बच्चो को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जनेऊ संस्कार मुख्य रूप से बालक के मानसिक,शारीरिक और अध्यात्मिक विकास के लिए किया जाता है। प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि पंडित तारकेश्वर शर्मा ने विधि विधान के साथ शुभम, भरत, निखिल, खुशी, गौरव को जनेऊ पहनाकर इसे एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार बताया। यह भी पढ़ें- जयंती पर शहीद संत कंवर राम को किया याद भक्त प्रहलाद सेव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.