कानपुर, मार्च 22 -- शास्त्री नगर स्थित सिंधी कॉलोनी के संत संवर राम हाल में रविवार को दि ओल्ड सक्खर पंचायत (सिंधी पंचायत) का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। संस्था के कोषाध्यक्ष ने पिछले वर्षों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद संस्था के अध्यक्ष घनश्याम दास हाण्डा ने पिछले वर्षों के कार्यों से सभी को अवगत कराया। फिर चुनाव अधिकारी जसवंत सिंह, विजय खत्री ने चुनाव का ऐलान किया। अध्यक्ष पद के लिए 95 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें रवि बदलानी को विजेता घोषित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के उपाध्यक्ष अमित खत्री ने किया। इस मौके पर घनश्याम छाबड़ा, राजेश आहूजा, विजय खत्री, दिनेश सेवानी, नरेंद्र कालरा, दिलीप चांदवानी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...