अयोध्या, दिसम्बर 5 -- अयोध्या। अयोध्य। सिंधी काउंसिल आफ यूथ इंडिया के ओमप्रकाश ओमी प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हुए है। लखनऊ निवासी यूथ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र खत्री व प्रदेश अध्यक्ष व उद्योग पति विवेक लधानी ने प्रवक्ता पद की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष ने ओमी को नियुक्ति पत्र भेजा है। ओमी के प्रवक्ता बनने पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुखिया ओमप्रकाश अंदानी व पवन जीवानी,पंचायत के महासचिव अशोक मदान,विश्व सिंधी सेवा संगम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश रूपन,सिंधु एकता मंच के मंडल प्रभारी राजकुमार मोटवानी सहित समाज के अन्य लोगो ने हर्ष जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...