मेरठ, मार्च 20 -- सिंधि समाज सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को श्री साईं झूलेलाल के जन्मोत्सव 'चेटीचंद' के पावन अवसर पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष नरेंद्र मेघानी, सचिव देवानंद मेघानी और कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार मूलचंदानी ने समाज के मेधावियों को सम्मानित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर रेखा वाधवा, विजय कुमार मूलचंदानी, अनिल फतवानी, दलीप मेंघानी, आनंद भिरानी, विरेन्द्र कुमार मेंघानी, जय दास वाधवा, हेमंत गुलगलानी, रवि कुमार असरानी और नरेन्द्र मोतीयानी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...