वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। सिंधिया घाट (चौक) पर रविवार सुबह गंगा में स्नान करते बरेली के साहूकार गली निवासी 19 वर्षीय किशन मेहरोत्रा की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्त कुणाल जायसवाल के साथ वाराणसी घूमने आया था। दोनों सुबह घाट पर स्नान करने पहुंचे। स्नान के दौरान किशन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्त और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन वह गहरे पाने में चला गया। मौके पर पुलिस एवं गोताखोरों की मदद से युवक का शव बाहर निकाला गया। चौक पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...