गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में 26 सितंबर को राष्ट्रीय सैनिक संस्था एवं बोली बोनेंज़ा एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से सिंदूर से शौर्य तक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बोली बोनेंज़ा की मुख्य संयोजक प्रियंका चौधरी व पंकज सैनी ने गौरव सेनानियों, शहीद परिवारों और उत्कृष्ट नारियों को सम्मानित किया। इसी दौरान सैनिक संस्था गाजियाबाद इकाई के जिला अध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह को भी सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के संयोजक राजीव खोसला, दिल्ली महिला विंग अध्यक्ष उर्वशी वालिया और बुलंदशहर अध्यक्ष कमांडर वीके शर्मा भी सम्मानित हुए। कार्यक्रम में बच्चों की नाट्य प्रस्तुति, वंदेमातरम और पुलिस अधिकारियों का सम्मान हुआ।समारोह में सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गाजियाबा...