गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बुधवार अहले सुबह नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियाटांड़ पंचायत के गोल्हैया से एक बड़ी ही असामाजिक घटना सामने आई, जिसमें विवाह के लगभग सारी रस्म पूरी होने के बाद भी विवाह संपन्न नहीं हो सका। विवाह संपन्न होने में सिर्फ सिंदुर दान जैसी महत्वपूर्ण रस्म बाक़ी रह गयी थी। इस बीच अचानक बढ़े विवाद ने दोनों पक्षों के बीच इतनी बड़ी खाई कर दी की बुधवार दिनभर चले समझौते का दौर अंततः शाम तक विवाह से पहले विवाह विच्छेद पर खत्म हुआ। क्या है पूरा मामला: बताते चलें कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घुठिया से नवडीहा ओपी क्षेत्र के गोल्हैया वर पक्ष शादी के लिए बारात लेकर मंगलवार देर रात लगभग डेढ़ बजे तक पहुंचा था। यह भी पढ़ें- स्टेज पर दूल्हे को लड़खड़ाते हुए देख दुल्हन का चढ़ा पारा, शादी से किया इनकार, घराती और बारातियों में मार...