साहिबगंज, मार्च 28 -- बोरियो, प्रतिनिधि। स्थानीय महावीर टोला स्थित सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर में शनिवार को सिंदूर खेला के साथ महिलाओं ने मां दुगा को विदाई दी। पंडित सुबोध पांडेय की देखरेख में कलश विसर्जन किया गया। इसके पूर्व मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ सिंदूर खेलकर नम आंखों से मांा को विदाई दी। इससे पहले महिलाओं ने मां का खोइंछा भरा। मौके पर परंपरा के अनुसार महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया। उधर, पूजा समिति के सदस्यों ने माथे पर कलश लेकर पैदल मोरंग नदी तक गए। कलश विसर्जन में महिलाएं भी नदी तट तक साथ थीं। कलश का बोरियो बाजार भ्रमण कराते हुए मोरंग नदी में विसर्जन किया गया। मौके पर नीतू देवी, रीतू कुमारी, प्रमिला देवी, प्रभु साह, रोहित साह, रंजीत साह, विनय साह, पंड़ित सुबोध पाण्डेय, आशीष साह आदि मौजूद थे।फोटो 1,बोरियो मे...