चक्रधरपुर, मार्च 29 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर में शनिवार को चैती दुर्गा का विसर्जन धूमधाम से हुआ। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेल कर मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी। सुहागिनों ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर लंबी आयु की कामना की। साथ ही अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं देर शाम को शिव शक्ति दुर्गा पूजा पंडितहाता और टाउन काली मंदिर पूजा समिति द्वारा भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। विसर्जन जुलूस नगर भ्रमण करते हुए देर रात को संजय नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान भक्ति गीतों पर लोगों ने जमकर थिरके। मां दुर्गा समेत लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कार्तिक की प्रतिमाओं को ट्रक व ट्रैक्टर में बैठाकर जुलूस निकाला गया। इस दौरान भारी संख्या में युवा शामिल रहे। बता दें कि प्रतिमा का स्थापना पंडितहाता शिव...