धनबाद, मार्च 29 -- झरिया के आमलापाड़ा दशेर मेला दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा का समापन शनिवार को कलश और प्रतिमा विसर्जन के साथ धूमधाम से हुआ। भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की। विदाई से पहले महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला में भाग लिया, जहां एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद महिला श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में ढाक की थाप और ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते झरिया तालाब पहुंचीं। पुजारी मनीष बनर्जी और तपन चक्रवर्ती ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कोलाबऊ का विसर्जन संपन्न कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...