रांची, अक्टूबर 3 -- राहे/सोनाहातू, प्रतिनिधि। राहे और सोनाहातू प्रखंड में दुर्गा पूजा का त्योहार भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। दोनों क्षेत्रों में गुरुवार देर शाम से शुक्रवार तक मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। राहे में बंगाली समुदाय द्वारा विजयादशमी पर सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। सुहागिनों ने मां दुर्गा की मूर्ति पर सिंदूर लगाया और फिर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पर्व मनाया। इसके बाद प्रतिमाएं विसर्जित की गई। राहे में नवमी पूजा बलि प्रथा के साथ संपन्न हुई। थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। मौके पर मनोज चटर्जी, कमलाकांत सिंह, सुशांत सिंह, सुरेन्द्र प्रजापति, विनोद रक्षित और सुधीर दास आदि मौजूद थे। सोनाहातू प्रखंड में मां दुर्गा के जयकारों के बीच दानाडीह, जामुदाग,...