पटना, मार्च 29 -- वासंती नवरात्र स्थापिता मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसजर्न किया गया। इससे पहले भक्तों ने महादशमी पूजन किया। अदरक घाट में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की महादशमी पर विशेष पूजा अर्चना की गयी। इसके बाद महिलाओं ने सिंदूर खेला और भगवती की आरती उतारी। हाजीगंज में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के पास देवी मिलन हुआ। गुलबी घाट में नबरंग क्लब के द्वारा स्थापित मां काली की प्रतिमा की पूजा अर्चना पुजारी गुड्डू बाबा के नेतृत्व की गयी। इसके बाद विसजर्न शोभायात्रा निकाली गयी। गायघाट स्थित पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर दुर्गा स्थान में पूजा अर्चना के बाद कलश विसजर्न किया गया। विसर्जन शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ लगी रही। काठ का पुल व मुर्तजीगंज बड़ी देवीजी का मिलन पंचित कुआं देवी स्थान पर खोइछा की अदला बदली व आरती क...