धनबाद, मई 4 -- धनबाद। गंधक बनिक समाज की ओर से आयोजित मां गंधेश्वरी पूजा का रविवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया। उत्सव के अंतिम दिन चक्रवर्ती तालाब में मां की प्रतिमा का विसर्जन पूरी श्रद्धा और धूमधाम से किया गया। विर्सजन से पूर्व पूजा पंडाल में उत्सव का माहौल दिखा। समाज की माताओं और बहनों ने मां की मूर्ति पर चमन किया और पारंपरिक सिंदूर खेला के साथ मां को विदाई दी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने मां से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उत्सव के समापन पर भक्तों के बीच खिचड़ी भोग का भी वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- गड़हनी : महाआरती व भंडारा के साथ लभुआनी महोत्सव का समापन अनुष्ठान में मुख्य रूप से सिंदरी विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, उज्जवल दे, मानिक दे, गोपीनाथ चंद्र, बिट्टू चंद्र, शीतल चंद्र, बुला चंद्र, सत्यजीत चंद्र, ब...