वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सौतेली मां ने तीन साल की मासूम बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से ऐसा करने के बाद आरोपी सौतेली मां घर से भागने लगी। तभी गांववालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बच्ची के शव के पास सिंदूर का टीका लगा था। गांववालों को तंत्र-मंत्र किए जाने का भी शक है। हालांकि पुलिस ने अभी तक तंत्र-मंत्र वाली बात की पुष्टि नहीं की है। घटना मंगलवार की आधी रात के बाद हुई। उस वक्त महिला का पति यानि बच्ची का पिता घर के बाहर फोन पर बात कर रहा था। जबकि, महिला कमरे के अंदर थी। गोरखपुर के कुसम्ही बाजार के पास पिपराइच थाना क्षेत्र के इमलिया उर्फ विजहरा गांव की इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कई ग्रामीण इसके पीछे तंत्र-मंत्र की आशंका जता रहे हैं तो कई सौतेली ...