नई दिल्ली, मार्च 9 -- यूपी के अंबेडकरनगर में शादी का मंडप विवाद में बदल गया। शादी की खुशियों के बीच जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय माहौल अचानक बदल गया, जब सिंदूरदान की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन को दूल्हे के दिव्यांग होने की जानकारी मिली। सच्चाई सामने आते ही दुल्हन ने फेरे लेने से साफ इंकार कर दिया, जिसके बाद शादी का मंडप विवाद में बदल गया और मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। बताया जाता है कि एक पिता ने अपनी पुत्री की शादी जौनपुर जनपद के थाना शाहगंज क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी सचिन पुत्र शब्द के साथ तय की थी। रविवार शाम दूल्हा बारात लेकर धूमधाम से दुल्हन के घर पहुंचा। स्वागत, द्वारपूजा और अन्य पारंपरिक रस्मों के बाद विवाह की प्रक्रिया आगे बढ़ी और सिंदूरदान की रस्म भी संपन्न हो गई। बताया जाता है कि इसके बाद जब फेरे की तैयारी चल र...