धनबाद, मई 27 -- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग प्रमुख विकाश गिरी उर्फ सोनू गिरी के प्रयास से जय माता दी मंदिर रांगामाटी में 40 फीट ऊंचा श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। विहिप के विकास गिरी ने बताया कि इस श्रीराम मंदिर का निर्माण लगभग तीन महीने में पूरा हो जाएगा। श्रीराम मंदिर से सटा कर श्रीराम दरबार बनेगा। दूसरे चरण में मंदिर के विकाश की अन्य योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...