धनबाद, अप्रैल 3 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा रांगामाटी स्थित जय माता दी मंदिर परिसर से प्रभु श्री राम की भव्य और विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। विहिप के विभाग मंत्री सोनू गिरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शोभा यात्रा शुरू होने से पूर्व सोनू गिरी ने प्रभु श्रीराम की विशाल प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया। विहिप के जिला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, भाजपा नेत्री तारा देवी, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, पार्षद साहेबराम हेंब्रम, पार्षद नीरज सिंह, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह और विजय कुमार सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शोभा यात्रा में पुरुलिया के छऊ नृत्य और बैंड-ताशा की धुनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।...