धनबाद, जनवरी 4 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सावित्रीबाई फुले की जयंती पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) सिंदरी नगर कमेटी की ओर से सेवेन लेक रोहड़ाबांध में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा आज का दिन महिला शिक्षा के लिए क्रांति का दिवस है। कार्यक्रम में वरिष्ठ एडवा नेत्री रानी मिश्रा, समाजसेवी अनामिका तिवारी, नगर अध्यक्ष सविता देवी, कोषाध्यक्ष रंजू प्रसाद ने अपना वक्तव्य रखा। श्रद्धांजलि सभा में क्रांति मोदक, रूबी तंतुबाई, चंपा देवी, सोनाली मोदक, चंपा मोदक आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...