धनबाद, अप्रैल 15 -- सिंदरी। रोहड़ाबांध स्थित अंबेडकर परिसर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती 'संकल्प दिवस' के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रदेव महतो ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। काउंसिल अध्यक्ष शिवपूजन राम के नेतृत्व में विधायक को सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक ने डी नोबिली स्कूल की छात्रा आरिफा अंजुम द्वारा बनाई गई बाबा साहेब की तस्वीर का अनावरण कर उसे पुरस्कृत किया। मौके पर केक काटकर खुशियां बांटी गईं। विधायक ने कहा कि बाबा साहेब का शिक्षा के प्रति संघर्ष और सामाजिक समानता का जुनून आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- बच्चों ने माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प अवसर पर त्रिभुवन चौधरी, मदन प्रसाद, रमेश साव, रोहित कुमार, बुधन राम, संजय पासवान, रा...