धनबाद, अप्रैल 11 -- सिंदरी। बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को विद्यापति परिषद में एक दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने किया। अश्विनी मिश्रा उर्फ गणेश बाबा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में जापानी मशीनों द्वारा लगभग 150 मरीजों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गई। हरियाणा की केवा आयुर्वेद कंपनी के सहयोग से दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य बाबू भट्टाचार्य ने आयुर्वेद को भारत की गौरवशाली प्राचीन पद्धति बताया। कार्यक्रम में राजेश चौधरी, मनोज महतो, संजय प्रसाद, डॉ. चंदन चक्रवर्ती, अंजना गोस्वामी और सोमनाथ गांगुली आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...