धनबाद, अप्रैल 1 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर सिंदरी में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। रांगामाटी स्थित जय माता दी मंदिर परिसर से शुरू होने वाली यह यात्रा लगातार पांचवें वर्ष आयोजित हो रही है। विहिप विभाग प्रमुख सोनू गिरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस बार बोकारो के कान्हा रविराज ग्रुप की श्री राम-हनुमान की विशाल मूर्तियां और पुरुलिया का छऊ नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे। यात्रा से पूर्व मंदिर में सुंदरकांड पाठ, प्रभु श्री राम का दुग्धाभिषेक और पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत पूरे मार्ग की निगरानी दो ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से की जाएगी। आयोजन में किसी भी प्रकार के हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शोभा यात्रा जय माता दी मंदिर से शु...