धनबाद, अप्रैल 27 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी बस्ती में पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर सेटलिंग टैंक पर चल रहा ग्रामीणों का तीन दिवसीय धरना रविवार को समाप्त हो गया। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की मध्यस्थता में हर्ल प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद यह सहमति बनी। वार्ता के दौरान हर्ल प्रबंधन ने लिखित आश्वासन दिया कि सिंदरी बस्ती में जलापूर्ति के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एक माह के भीतर काम शुरू कर दिया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मौजूदा पाइपलाइन से एक या दो अस्थायी कनेक्शन देने पर भी सहमति बनी। विधायक चंद्रदेव महतो ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस बार वादाखिलाफी हुई, तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। यह भी पढ़ें- करमपहाड़ पहाड़िया गांव में पेयजल के लिए हाहाकार बैठक में ह...