धनबाद, जून 9 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी शहरपुरा बाजार में रविवार की देर रात दुकान के भाड़े के विवाद में बीच-बचाव करने गए सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार के साथ दो युवकों ने बदसलूकी की और धक्का-मुक्की कर उनकी वर्दी फाड़ दी। आरोपियों की पहचान जैप जवान सुशील दुबे और सीआरपीएफ जवान अजीत चौधरी के रूप में हुई है। आरोप है कि घटना के वक्त दोनों नशे में थे। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। क्या है मामला : बताते हैं कि रविवार की रात करीब 11:30 बजे दुकान के भाड़े को लेकर दोनों युवक दूध स्टॉल संचालक मनोज पंडित के साथ मारपीट कर रहे थे। उसी समय गश्त से लौट रहे थाना प्रभारी राजेश कुमार ने हंगामा देख गाड़ी रोकी और विवाद शांत कराने के लिए दोनों को डांट लगाई। इस पर दोनों युवक थाना प्रभारी से ही उलझ गए। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस अधिकारी...