सिंदरी चैंबर की कार्यप्रणाली से दुकानदार नाराज
धनबाद, जून 8 -- सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यप्रणाली से नाराज दर्जनों दुकानदारों ने रविवार को शहरपुरा बाजार में बैठक कर तीन दशक पुराने चैंबर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दुकानदारों ने चैंबर की कार्यशैली पर विरोध जताते हुए नई कमेटी के गठन और तत्काल चुनाव कराने की मांग की है। बैठक सागर हुसैन, मोहम्मद रिजवान, सलमान, दिलीप अग्रवाल और दीप चंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में हुई। यह भी पढ़ें- जिला खुदरा व्यापार संघ की बैठक विभिन्न बातों पर बनी सहमतिबैठक की स्थिति चैंबर पदाधिकारियों को सूचना दिए जाने के बावजूद उनके बैठक में न पहुंचने पर दुकानदारों ने आक्रोश जताया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि शहरपुरा बाजार में रात्रि प्रहरी की नियुक्ति में मनमानी की गई और इसकी सूचना स्थानीय थाना या दुकानदारों को नहीं दी गई। साथ ही, प्रहरी के वेतन के लिए अलग-अलग राशि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.