धनबाद, मार्च 10 -- सिंदरी गोशाला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में स्थापित माता शीतला की प्राचीन प्रतिमा का धोक पूजन सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया। माता शीतला के चरणों में धोक लगाकर बासी भोजन का प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक मान्यता है कि जो भक्तजन माता शीतला की कथा सुनते हैं और बासी भोजन रूपी प्रसाद माता को भोग लगाकर ग्रहण करते हैं, उन पर माता की विशेष कृपा रहती है। मौके पर मंजू अग्रवाल, रेशमी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, नीलम गोयल, सुनैना अग्रवाल, लीलावती देवी, पिंकी अग्रवाल, रजनी शर्मा, राजेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, श्यामसुंदर अग्रवाल, रामनिवास अग्रवाल, अशोक गोयल, रमेश शर्मा, राजेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...