धनबाद, जून 19 -- सिंदरी गुरुद्वारा में गुरुवार को सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा, भक्ति और सेवाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आशा दी वार के पाठ से हुई। इसके बाद सहज पाठ की समाप्ति के साथ शबद कीर्तन और सुखमणि साहिब के पाठ का आयोजन किया गया। विशेष कीर्तन दरबार में गुरु अर्जन देव जी के बलिदान, त्याग और मानवता के प्रति योगदान को याद किया गया। गुरुघर की परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं के बीच मीठे जल (छबील) की सेवा की गई। कार्यक्रम का समापन विशेष अरदास और गुरु के अटूट लंगर वितरण के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- तेरा कीया मीठा लागै, हरि नामु पदार्थ नानक मांगै मौके पर गुरुद्वारा प्रधान जसप्रीत सिंह, रेणु हरपाल सिंह, हरिंदर सिंह, बलवीर सिंह, ग्रंथी बलवीर सिंह नागी, मनजीत सिंह उप्पल, गुरुचरण सिंह, डॉ. स्मृति नागी, रू...