धनबाद, अगस्त 21 -- सिंदरी कॉलेज सिंदरी के अर्थशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष व पूर्व प्रभारी प्राचार्य हीरा लाल झा (90 वर्ष) का निधन गुरुवार को उनके पैतृक गांव बिहार के बांका जिले के संग्रामपुर में हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शिक्षाविद् के साथ-साथ वे एक मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे विद्यापति परिषद सिंदरी के निवर्तमान महासचिव चंद्रशेखर झा के पिता थे। दिवंगत हीरा लाल झा अपने पीछे तीन पुत्र अमर झा, चंद्रशेखर झा, आनंद शेखर और दो पुत्रियां सुनीता व संगीता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार सुल्तानपुर गंगा घाट पर किया गया। उनके निधन पर विद्यापति परिषद सिंदरी के अध्यक्ष राज गोविंद झा, सचिव संजय झा, डॉ. भास्कर झा, दिलीप झा, विभाष ठाकुर, हेमंत कुमार ठाकुर, प्रो. एसकेएल दास, अजय कुमार, श्रीराम दूबे,...