सिंदरी का मुख्य मार्ग जर्जर, जानलेवा बने गड्ढे,
धनबाद, जून 15 -- सिन्दरी शहर का सबसे व्यस्ततम मुख्य मार्ग कुंवर सिंह चौक से लेकर अटल चौक गोशाला तक पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस जर्जर मार्ग पर प्रतिदिन बाइक और स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। विशेष रूप से रोहड़ाबांध गोलंबर के समीप सड़क लगभग दस फीट तक पूरी तरह उखड़ चुकी है, जहां अब तक दर्जनों लोग दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इसके अलावा नॉर्थ हॉस्टल, डीनोबली स्कूल, कैथोलिक चर्च और मनपसंद होटल के पास बने खतरनाक गड्ढे भी बड़ी दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- बंधुआ जाने वाली सड़क बदहाल, नुकीले बोल्डरों से राहगीर परेशान सुबह से देर रात तक इस मार्ग से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन होता है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहनों, रिक्शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.