धनबाद, जून 5 -- नगर निगम धनबाद के नगर आयुक्त आशीष कुमार गंगवार ने गुरुवार को सिंदरी अंचल कार्यालय में जनसुनवाई की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यालय से सिंदरी की दूरी अधिक होने के कारण आम जनता की सुविधा के लिए अब हर माह के प्रथम गुरुवार को रोस्टर के अनुसार अंचल कार्यालयों में शिविर लगाया जाएगा। जनसुनवाई में मुख्य रूप से साफ-सफाई, नाला, सड़क, बिजली, पानी और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएं आईं। नगर आयुक्त ने कहा कि छोटी समस्याओं का तुरंत समाधान होगा, जबकि बड़ी समस्याओं के लिए बोर्ड की बैठक में योजना बनेगी। उन्होंने सिंदरी अंचल कार्यालय में खराब पड़े ट्रैक्टर और जेसीबी को एक हफ्ते में ठीक कराने का आश्वासन दिया। सिंदरी के चौक हो चुके ड्रेनेज सिस्टम पर कहा कि निगम ने इसका अध्ययन किया है और इसके जीर्णोद्धार के लिए विशेष...