धनबाद, अप्रैल 4 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। ईसाई समुदाय की ओर से यूनियन चर्च सिंदरी में शुक्रवार को गुड फ्राइडे भावपूर्ण रुप से मनाया गया। सर्वप्रथम प्रभू यीशु के समक्ष कैंडिल जलाकर नमन किया। इसके बाद प्रार्थना सभा हुई। फादर नेस्तोर ने बताया कि आज ही के दिन रौमन सैनिकों द्वारा यीशु को फांसी पर लटकाया था। इस बलिदान से मानव के पापों की क्षमा का द्वार खोल देता है। उन्होंने कहा कि यीशु का क्रुस मानव प्रेम का प्रतीक है। जो मृत्यु को जीवन में बदल देता है। इस अवसर पर यीशु मसीह द्वारा कहे गए सातों वचनों पर मनन कर मानव सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...