मेरठ, जून 17 -- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाल ही में शुरू हुए सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंचे युवाओं को बिना पंजीकरण के प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की। युवाओं का कहना है कि एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए उन्हें सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास की आवश्यकता है, लेकिन स्टेडियम प्रशासन द्वारा उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। वीडियो साझा करने वाले युवा निशु ने आरोप लगाया कि कई खिलाड़ी नियमित अभ्यास करना चाहते हैं, लेकिन पंजीकरण न होने के कारण उन्हें सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि इच्छुक खिलाड़ियों को अभ्यास का अवसर दिया जाए。

स्टेडियम प्रशासन की स्थिति दूसरी ओर, स्टेडियम प्रशासन ने स्पष्ट किया...