हल्द्वानी, नवम्बर 11 -- हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवींद्र कुमार रौतेला ने इसका उद्धाटन किया। पुस्तक मेला तीन दिनों तक चलेगा। जिसमें नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं। इस अवसर पर डॉ. रौतेला ने कहा, "पुस्तकें अनमोल हैं, वे हमारी सबसे अच्छी मित्र हैं क्योंकि वे ज्ञान और विज्ञान का भंडार होती हैं। व्यक्ति आते-जाते रहते हैं, परंतु उनके श्रेष्ठ विचार, संस्कृति और सभ्यता पुस्तकों के माध्यम से सदैव जीवित रहते हैं।"
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.